मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- कुढ़नी। कुढ़नी थाना क्षेत्र में बुधवार को रामनवमी को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। थानेदार पुनीत कुमार के नेतृत्व में जिला से आए अतिरिक्त पुलिस बल गुदरी बाजार कुढ़नी होते हुए बलिया चौक तक गया। थानेदार ने बताया कि रामनवमी पर अशांति और उपद्रव फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...