मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवददाता। केरमा-कुढ़नी मार्ग पर वृंदावन पुल के पास से रविवार को करीब तीन बजे एक बच्चे को अगवा कर लिया। वह केरमाडीह निवासी रमेश सिंह का पुत्र सौरभ कुमार (11) है। बताया जाता है कि सौरभ साइकिल लेकर घर से निकला था। इस बीच नशा सुंघा कर उसे अगवा कर लिया गया। करीब दो घंटे बाद होश आने पर सौरभ खुद को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पाया। उसने एक महिला के मोबाइल से परिजन को कॉल की। इसके बाद परिजन उसे घर लेकर आया। कुढ़नी प्रभारी पुनीत कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...