मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। कुढ़नी में गुमटी नंबर 17 के पास आम के बागीचे में अपराध की साजिश रचते तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से लोडेड कट्टा, तीन कारतूस, चोरी की दो बाइक और दो मोबाइल जब्त किए गए हैं। ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने बताया कि सूचना मिली थी कि अपराधी का जमावड़ा है। छापेमारी में बागीचे से कुढ़नी इलाके के श्रवण कुमार उर्फ गोलू, सदर थाना इलाके के प्रतीम राज और वैशाली के गोरौल इलाके के आयुष कुमार को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से हथियार, बाइक और मोबाइल जब्ती को लेकर कुढ़नी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। जब्त बाइक वैशाली के बेलसर थाना इलाके से चोरी की गई थी। तीनों को गुरुवार को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.