मुजफ्फरपुर, जनवरी 20 -- कुढ़नी, एक संवाददाता। श्रीहनुमत् वाटिका सूर्यनारायण मंदिर रजला कुढ़नी में पंचम वार्षिक महोत्सव पर अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया। हरिहरक्षेत्र पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य ने विधि-विधान से हरिनाम संकीर्तन का मंगलवार को शुभारंभ कराया। इस अवसर पर रामचरित मानस का पाठ भी शुरू किया गया। इस मौके पर पीठाधीश्वर जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य ने कहा कि कलियुग राम नाम संकीर्तन से बड़ा कोई यज्ञ नहीं है। इस अवसर पर श्री हनुमान जी एवं श्रीसूर्यनारायण भगवान का महाभिषेक हुआ। सहस्त्रनाम अर्चना भी की गई। इस अवसर पर चंद्रकांत झा, सुरेंद्र झा, संतोष झा, मनोजकुमार, शिवेन्द्र झा, मंडली व्यास अजय दास, विनय झा उपस्थित थे। कल बुधवार को तीन बजे से महाभंडारा एवं रात्रि सात बजे से विवाह कीर्तन होगा।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.