मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- कुढ़नी। कुढ़नी थाने के झीकटी गांव में मंगलवार की रात जयमाला के दौरान बाराती और सराती में मारपीट हो गई। बाराती सुदर्शन साह के गले से सोने की चेन छीन ली। मारपीट होता देख दुल्हन बेहोश हो गई। दो वाहनों का शीशा तोड़ डाला। बारात तुर्की थाने के छाजन कोठी पुल से झीकटी निवासी बैजू साह के घर पर आई थी। इसी बीच बैजू साह के रिश्तेदार जयराम साह के उकसावे पर भांजा रोहित कुमार व अन्य ने बाराती के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची कुढ़नी पुलिस ने मामले की छानबीन की। प्रभारी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि दूल्हा पक्ष के सुदर्शन साह ने आवेदन दिया है। यह भी पढ़ें- प्रीति भोज में मारपीट, आधा दर्जन जख्मी प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- बारातियों के फब्तियां कसने पर हुई थी मारपीट, दूसरे पक्ष से कई घायल यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.