कुढफतेहगढ़ थाना क्षेत्र में चार नई चौकियों का उद्घाटन
संभल, मई 12 -- जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सोमवार को डीएम अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने थाना कुढफतेहगढ़ क्षेत्र में चार नवीन पुलिस चौकियों का लोकार्पण किया। नई चौकियों के शुरू होने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस निगरानी को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उद्घाटन समारोह के दौरान रीठ, छावड़ा, रहौली और रतनपुर पुलिस चौकियों का विधिवत शुभारंभ किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इन चौकियों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, त्वरित पुलिस सहायता और कानून व्यवस्था बनाए रखने में आसानी होगी। डीएम ने कहा कि आमजन में सुरक्षा का माहौल मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं एसपी बिश्नोई ने कहा कि नई चौकियों के माध्यम से पुलिस की पहुंच अब और अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.