कुड्डी में लाठी-डंडा, गड़ासा और खंती से हमला
भभुआ, अप्रैल 4 -- चांद। थाना क्षेत्र के कुड्डी गांव में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, गड़ासा और खंती चले, जिसमें दोनों पक्षों से छह लोग लहूलुहान हो गए। चांद थाने की पुलिस ने दोनों पक्ष के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर इलाज करवाया। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए चांद थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक पक्ष के आवेदक खलील अंसारी की ओर के अनीशु अंसारी, अब्दुल्ला अंसारी, सलाम अंसारी एवं आरिफ अंसारी को तथा दूसरे पक्ष के अभियुक्त शाह आलम को पकड़कर उनकी मेडिकल जांच कराकर न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस बावत थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की ओर के कुल पांच अभियुक्तों को न्यायालय में उपस्थापित किया गया है। देवरजी कला में मारपीट में दंपती व बेटी घायल भभुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.