भभुआ, अप्रैल 10 -- चांद। थाना क्षेत्र के कुड्डी बधार में रेपर से भूसा बनाने के दौरान निकली चिंगारी से आग लग गई। काफी तेजी से आग की लपट आगे बढ़ने लगी। भूसा बनाने वाले रेपर को पास के नहर में ले जाया गया, जहां उसपर पानी डालकर आग बुझाई गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया, जिससे पास के खेत में खड़ी गेहूं की फसल, पेड़-पौधे तथा भूसा बनाने वाली मशीन को जलने से बचाया गया। हालांकि कुछ नुकसान नहीं हुआ है। दमकल कर्मियों की सक्रियता से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। मारपीट में दो महिला सहित तीन घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों भभुआ वार्ड 7 के राकेश कुमार पटेल, कोलउंज की ंचदा देवी, कुदरा थाना क्षेत्र के डेरवां ...