लोहरदगा, अप्रैल 16 -- कुडू, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन का गुरूवार को लोहरदगा के कुडू में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। चंदवा दौरे से लौटने के क्रम में कुडू में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष जफर खान के आवास पर वह कुछ देर के लिए रुके। इस दौरान फहद खान की अगुवाई में समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा भी की गयी। मौके पर विक्की खान, फैसल खान, सबिर अंसारी, मो. साजिद, अरशद खान, हैदर रजा खान, नैयर खान, आरिफ खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.