लोहरदगा, अप्रैल 16 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा के कुडू प्रखंड अंतर्गत जिंगी पंचायत के जोंजरो गांव में बीती रात जंगली हाथियों के झुंड ने भारी तबाही मचाई। हाल ही में किसानों, विशेषकर छोटे एवं महिला किसानों द्वारा स्थापित सात शेडनेट संरचनाओं में से तीन को रौंदकर पूरी तरह नष्ट कर दिया।जबकि चार अन्य आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके साथ ही ड्रिप सिंचाई प्रणाली एवं लगाए गए पौधों को भी बर्बाद कर दिया।शेडनेट की कुल लागत लगभग 14 लाख रुपये बताई जा रही है। यह राशि छोटे किसानों द्वारा अत्यंत कठिन परिस्थितियों में विभिन्न स्रोतों से जुटाई गई थी। कुछ किसानों ने लोन लेकर राशि का इंतजाम किया था, ताकि इस सीजन में बेहतर आय अर्जित की जा सके। अचानक हुई इस घटना ने किसानों को गहरे आर्थिक संकट में डाल दिया है।ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से ज...