लोहरदगा, मार्च 6 -- कुडू, प्रतिनिधि। होली का त्यौहार बुधवार को लोहरदगा के पूरे कुड़ू प्रखंड में सद्भावनापूर्ण वातावरण में धूमधाम से संपन्न हो गया। रंगों के इस त्यौहार में बड़े बच्चे व युवाओं की टोलियों ने जहां गानों के धुन पर नाचते हुए जमकर एक दूसरे को रंग, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाए दीं। वहीं कई जगहों पर फगुआ डोल का आयोजन किया गया। जहां रंग अबीर के साथ कीर्तन किया गया। बड़की चांपी, जिंगी, कुंडगड़ा आदि गांव में फगुआ डोल लगा। जहां पुरोहितों ने राधे कृष्ण, भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता एवं बजरंग बली जी सहित सभी देवी देवताओं का अबीर गुलाल के साथ विधिवत पूजा ,पाठ, आरती की गई। बड़की चांपी दुर्गा मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़की चांपी क्षेत्र के लोगों ने दुर्गा मंदिर परिसर में एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। गाजे-बाजे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.