गुमला, दिसम्बर 17 -- रायडीह। प्रखंड के पुराना रायडीह स्थित कुड़ोछतपु लैंप्स में बुधवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। केंद्र का उद्घाटन बीडीओ प्रधान हांसदाक, जिला परिषद सदस्य रश्मि मिंज,उप प्रमुख दीपक कुजूर एवं स्थानीय मुखिया चुंया कुजूर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बीडीओ हांसदाक ने किसानों से अपील की कि वे लैंप्स में पंजीकरण कराकर अपना धान यहीं बेचें, ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लैंप्स में धान खरीद के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।लैंप्स संचालक सरोज देवी ने बताया कि रायडीह प्रखंड के पंजीकृत किसानों से ही धान की खरीद की जाएगी। इस वर्ष धान का मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल तथा 81 रुपये बोनस सहित कुल 2450 रुपये प्रति क्विंटल किसानों को मिलेगा। मौके पर उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.