रांची, जून 25 -- रांची। रांची विश्वविद्यालय के कुड़ुख विभाग में गुरुवार को एमए प्रथम सेमेस्टर के नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई। इस सत्र में कुल 15 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है। नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में उन्हें विश्वविद्यालय के अनुशासन और शैक्षणिक नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं में आने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए शिक्षकों और शोधार्थियों के बीच आपसी समन्वय पर विशेष बल दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...