कुड़िया घाट की सफाई व पौधरोपण कर लिया स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प
लखनऊ, जून 2 -- कुड़िया घाट से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश लखनऊ,संवाददाता।विश्व पर्यावरण दिवस व विश्व समुद्री दिवस के अवसर पर नोवोटेल की ओर से मंगलवार को कुड़िया घाट पर पौधरोपण व स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। समाजसेवियों ने घाट क्षेत्र में फैले कचरे को एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही विभिन्न प्रजातियों के 21 पौधों का रोपण कर हरित व स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोतों की स्वच्छता, जैव विविधता के संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर भी विशेष बल दिया गया। इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यावरण प्रेमियों, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिक शामिल हुए। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में चला स्वच्छता अभियान राष्ट्रीय स्वयंसेव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.