सीवान, मार्च 24 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में रविवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर कुडवा पंचायत के मुखिया हारून रशीद उर्फ भट्टू के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर कुल 16 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। बतादें कि कुड़वा पंचायत के मुखिया हारून रशीद उर्फ भट्टू के भाई आजाद अहमद ने थाना में आवेदन देकर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरे पक्ष से कुड़वा निवासी शाहिद अली के पुत्र महम्मद आफताब ने थाना में आवेदन देकर दूसरे पक्ष के 12 लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने दोनों आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई करने में जुट गई है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले ...