सुल्तानपुर, जून 10 -- कुड़वार, संवाददाता राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। प्रकाशित सूची के अनुसार कुड़वार विकास खंड में पिछले पांच वर्षों के दौरान मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2021 की तुलना में इस बार कुल 8,125 नए मतदाता सूची में शामिल हुए हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कुड़वार विकास खंड में कुल 75 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्य के कुल 963 पद निर्धारित हैं। पंचायत चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर निर्वाचन विभाग ने अंतिम मतदाता सूची सभी संबंधित अधिकारियों और बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) को उपलब्ध करा दी है। यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव : फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 1.41 करोड़ नाम कटे; मतदाताओं को 9 अंकों...