कुड़मी समाज ने जंतर-मंतर के कार्यक्रम को लेकर की बैठक
रांची, अगस्त 27 -- सिल्ली,प्रतिनिधि। सिंहपुर चौक स्थित मैरिज हॉल में सिल्ली-मुरी कुड़मी समाज की बैठक गुरुवार को हुई। इसमें छह सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई। समाज के सदस्यों ने लोगों से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। समाज के शशि रंजन महतो ने कहा कि 6 सितंबर 1950 को कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची से हटाए जाने के विरोध में लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि ब्रिटिश शासनकाल में छोटानागपुर क्षेत्र में कुड़मी समाज एसटी सूची में शामिल था। स्वतंत्र भारत में एसटी, एससी और ओबीसी श्रेणियां बनने के दौरान कुड़मी समाज को एसटी सूची से बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि समाज की मांग कुड़मी को फिर से एसटी सूची में शामिल करने की है। 6 सितंबर के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.