बोकारो, मई 28 -- चास प्रतिनिधि। कुड़मी छात्रावास परिसर में संरक्षण समिति की गुरूवार को बैठक पार्वती चरण महतो की अध्यक्षता में हुई। जिसमे छात्रावास के संचालन, संगठन की मजबूती तथा नई कमिटी के गठन व चुनाव प्रक्रिया को लेकर विशेष रूप से विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने पर अपने विचार रखे। समाज की एकता, शिक्षा और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...