रामगढ़, सितम्बर 20 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में आयोजित कुड़मी करम महाजुटान में शामिल होने के लिए रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 30 और 31 से कुड़मी समाज के सैकड़ों लोग शनिवार को पुरुलिया के कोड़ाडीह के लिए रवाना हुए। लोगों ने द्वारिका प्रसाद एवं अनिल पटेल सल्लू के नेतृत्व में महाजुटान में शामिल होने की तैयारी की। इस अवसर पर द्वारिका प्रसाद ने कहा कि पुरुलिया की धरती पर आयोजित कुड़मी करम महाजुटान में देश के विभिन्न हिस्सों से समाज के लोग जुटेंगे और अपनी एकता तथा सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि महाजुटान कुड़मी समाज की संस्कृति और सामाजिक एकजुटता को प्रदर्शित करने का अवसर है। यह भी पढ़ें- कुड़मी समाज में सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का सामर्थ्य : सुदेश उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पश...