रांची, फरवरी 28 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। एक मार्च को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित होनेवाली कुड़मी अधिकार महारैली की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान अब अंतिम चरण में है। शुक्रवार को समाज के नेता रामपादो महतो, सखीचंद महतो और सुमित महतो ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी और इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। नेताओं ने बताया कि कुड़मी बहुलता वाले क्षेत्रों और गांव-गांव में बैठकें कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ज्ञात हो कि झारखंड प्रदेश के कुल 18 कुड़मी संगठनों द्वारा इस महारैली का आयोजन किया गया है। रैली में आनेवाले लोगों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए विकास चौक, नया सराय मोड़, टुंढुल (महतो चौक), सीटीओ मोड़ रिंग रोड, तुपुदाना चौक और रामपुर चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर वालंटियर तैनात रहेंगे। ये वालंटियर लोगों को रैली स्थल तक पहुंचने में ...