रामगढ़, फरवरी 27 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। कुड़मी विकास मोर्चा की बैठक शुक्रवार को रिकवा गांव में हुई। बैठक में कुड़मी अधिकार महारैली को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जगदीश महतो और संचालन दिलीप महतो ने की। बैठक में कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय महासचिव में कपिल देव महतो उपस्थित थे। बैठक में रिकवा गांव से हजारों महिला पुरुष अपने हक अधिकार के लिए 1 मार्च को प्रभात तारा मैदान रांची कुड़मी अधिकार महारैली में शामिल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जगदीश महतो, दिलीप महतो, नरेश महतो, उमेश महतो, महेश महतो, अंजू देवी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.