कुडढा गांव में बने ओवरहेड टैंक में पड़ी दरारें, सीढ़ियां क्षतिग्रस्त
बरेली, मई 16 -- भमोरा। ब्लाक आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत कुडढा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल जल योजना को बनाई गई पानी टंकी चटक गई है, उसमें दरारें पड़ गई हैं। सीढ़ियां भी क्षतिग्रस्त होने लगी है।प्रधान आदेश यादव ने बताया कि 2022 में कुड्ढा और भीकमपुर के लोगों को हर घर नल जल योजना के तहत तीन करोड़ 13 लाख 42 हजार से हैदराबाद की संस्था एनसीसी लिमिटेड द्वारा गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण किया गया था। टंकी से 4530 लोगों को स्वच्छ जल पीने का लाभ मिलने लगा था। शनिवार को ग्रामीण हरीश यादव, अनेक पाल सिंह, नरेन्द्र सिंह यादव आदि ने देखा कि ओवरहेड टैंक के समीप बड़ी दरार आ गई है। ओवरहेड टैंक की देखरेख करने को बनाई गई सीढ़ियां गिरने के कगार पर हैं। 11 दिन पहले सरदारनगर की टंकी गिर गई थी, जिसमें कुछ लोग घायल हुए थे। प्रधान आदेश यादव ने टंकी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.