उरई, मार्च 22 -- कुठौंद। मिशन शक्ति के अंतर्गत कुठौंद थाने में प्रेरणादायक कार्यक्रम हुआ, जिसमें बेटियों के सम्मान और सुरक्षा का संदेश दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने बालिकाओं को आमंत्रित कर स्वागत किया। उन्होंने कन्याओं के चरण धोकर पूजन किया, माथे पर तिलक लगाया और पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन किया। इसके बाद सभी बालिकाओं को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया तथा उपहार व दक्षिणा भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर उप निरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी ने बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में विस्तार से जानकारी देकर सतर्क रहने की सीख दी। कार्यक्रम में थाना पुलिस बल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस पहल के माध्यम से समाज में नारी सम्मान को बढ़ाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.