उरई, दिसम्बर 5 -- कुठौंद। कुठौंद थाने में तैनात थाना प्रभारी ने शुक्रवार रात सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। देर रात हुई घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने थाना प्रभारी को खून से लथपथ हालत में कमरे में गिरा पाया। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से संतकबीर नगर निवासी अरुण कुमार राय कुठौंद थाने में थाना प्रभारी के रूप में तैनात थे। शुक्रवार देर रात उन्होंने अपने कमरे में सरकारी पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली। साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि कुछ देर पहले ही वह क्षेत्र में गश्त कर लौटे थे। गोली चलने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।सूचना मिलते ही एसपी डॉ दुर्गेश कुमार, एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मेडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.