उरई, मार्च 18 -- कुठौंद। विकासखंड कुठौंद परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 85 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इस दौरान नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देकर प्रमाण पत्र व गृहस्थी का सामान दिया गया। बुधवार सुबह से शुरू हुए आयोजन में बाराती और घराती बड़ी संख्या में पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह कार्यक्र्रम संपन्न हुआ। इसके बाद सभी नव दंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान की सामान वितरित किया गया। यहां लड्डुओं के खराब होने की शिकायत पर समाज कल्याण अधिकार प्रवीण कुमार सिंह ने तत्काल खराब लड्डुओं के पैकेट को फिकवाकर तत्काल नए पैकेट मंगाने के निर्देश दिए। इसके बाद सभी को भोजन के पैकेटों का वितरण किया गया। आयोजन के दौरान गरीब परिवारों के चेहरों पर बेटियों की शादी संपन्न होने की खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने इस योजना को अपने लिए बड़ा सहार...