उरई, अप्रैल 3 -- जालौन। ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग के निवासी गजेंद्र सिंह सेंगर ने कुठौंदा बुजुर्ग से हीरापुर तक संपर्क मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीण गजेंद्र सिंह के अनुसार उन्होंने पूर्व में मुख्यमंत्री पोर्टल पर कुठौंदा बुजुर्ग से हीरापुर कच्चे मार्ग की समस्या उठाई गई थी। इस मार्ग बारिश के मौसम में कीचड़ और जलभराव हो जाता है जिससे यहां से आवागमन ठप हो जताा है। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद लोक निर्माण विभाग उरई निर्माण खण्ड एक के सहायक अभियंता ने स्वयं मौके पर आकर मार्ग का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने मार्ग की बदहाली और उसके अस्तित्व को स्वीकार किया था। उन्होंने पुनः मुख्यमंत्री पोर्टल आपत्ति दर्ज कराते हुए मांग की है कि इस मामले की पुनः जांच कराई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.