उरई, मार्च 2 -- जालौन। कुठौंदा बुर्जुग में लगभग 15 वर्ष पूर्व बनाया गया पंचायत भवन बनने के बाद कुछ ही वर्षों में जीर्ण शीर्ण हो गया था। जिसके बाद भवन उपयोग लायक नहीं बचा। ऐसे में अब पंचायत के कार्य संपन्न होने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर नया पंचायत भवन बनवाने की मांग की है। कुठौंदा बुर्जुग निवासी समाजसेवी गजेंद्र सिंह सेंगर ने जिलाधिकारी राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि उनके गांव में बर्ष 2009-10 में पंचायत भवन का निर्माण कराया गया था। लेकिन बनने के बाद पांच वर्ष भी पूरे नहीं हुए कि पंचायत भवन जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहंुच गया। बनने के समय ही उक्त पंचायत भवन के मानक के अनुसार न बनने की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। लेकिन तब शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जीर्ण शीर्ण होने के बाद शिकायत की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.