उरई, फरवरी 4 -- जालौन। कुठौंदा खुर्द से नैनपुरा तक तीन किमी संपर्क मार्ग निर्माण के लिए सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा द्वारा सड़क का भूमि पूजन किया गया। सड़क निर्माण की आशा देख ग्रामीणों ने खुशी जताई है। बुंदेलखंड विकास निधि के अंतर्गत कुठौंदा खुर्द से नैनपुरा तक बनाए जाने वाले संपर्क मार्ग का भूमि पूजन बुधवार को सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा द्वारा किया गया। इसको बनाने के लिए लगभग दो करोड़ 60 लाख रुपये की लागत आएगी। भूमि पूजन के अवसर पर सदर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें विकास की रीढ़ होती हैं। सड़कें न केवल दैनिक आवाजाही को आसान बनाती हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के अवसर खोलती हैं। कुठौंदा खुर्द से नैनपुरा संपर्क मार्ग बनाए जाने की मांग की जानकारी होने पर बुंदेलखंड विकास निधि से उसका निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान विधायक न...