कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की गुणवत्ता और भंडारण की दी जानकारी
हरिद्वार, अक्टूबर 6 -- नवरात्र के दौरान कुट्टू और सिंघाड़े के आटे से होने वाली खाद्य विषाक्तता की घटनाओं की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मध्य हरिद्वार स्थित होटल में कार्यशाला आयोजित की। इसमें खाद्य कारोबार से जुड़े व्यापारियों और व्यापार मंडल प्रतिनिधियों को आटे के भंडारण, गुणवत्ता, खरीद-बिक्री और नियमों की जानकारी दी गई। खाद्य सुरक्षा विभाग के उपायुक्त महिमानंद जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा, योगेंद्र और आशीष भार्गव ने आटे के सुरक्षित भंडारण, उपयोग और बिक्री के संबंध में जानकारी दी। शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को समय-समय पर विभागीय नियमों की जानकारी मिलनी चाहिए। महामंत्री विक्की तनेजा ने कहा कि नियमों की स्पष्ट जानकारी व्यापारियों और विभाग दोनों के हित मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.