कुट्टू के बने पकवान खाने से परिवार के आठ लोग बीमार पड़े
मेरठ, मार्च 20 -- गढ़ रोड स्थित समयपुर गांव में कुट्टू के बने पकवान खाने से एक परिवार के आठ लोगों की हालत बिगड़ गई। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी का गांव में ही चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। जहां पर दवा लेने के बाद कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन अभी भी लोगों को चक्कर आ रहे हैं। वहीं, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पीड़ित ने शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना गुरुवार देर रात की है। मोहित राजपूत पुत्र मामचंद ने बताया कि वह एक प्राईवेट नौकरी करता है। नवरात्र के आगमन पर सभी ने व्रत रखा था। जिसके चलते वह परिवार के लिए गढ़ रोड सिसौली गांव स्थित एक जनरल स्टोर से एक किलोग्राम कुट्टू का आटा खरीद कर लाया था। मोहित ने बताया कि आटे से बने पकवान खाने के आधा घंटे बाद मोहित, पूजा, लकी, वाणी, भानु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.