कुट्टू के आटे से बनी कचौरी खाने से परिवार को दो सदस्य बीमार
मुजफ्फर नगर, मार्च 23 -- मोरना मोरना में कुट्टू के आटे से बनी कचौरी खाकर एक परिवार के दो सदस्य बीमार पड़ गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बीमारों का उपचार किया।भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी सतेन्द्र पाल ने बताया कि उनके परिवार ने नवरात्र का व्रत रखा हुआ था। शनिवार देर शाम परिवार ने कुट्टू के आटे से बनी कचौरी का सेवन किया था। कुछ देर बाद परिवार के सदस्यों को चक्कर आने लगे व उल्टी, दस्त लगने से बीमार हो गए। रविवार को पत्नी सुधा 38 वर्ष, पुत्री खुशी 15 वर्ष को मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लाया गया। वहां तैनात डॉक्टर अनिल कौशिक ने बताया कि फूड पॉइजनिंग होने से तबीयत बिगड़ी है, जहां उचित उपचार किया गया है। वहीं अस्पताल पहुंचे ग्राम प्रधान सर्वेन्द्र राठी मिन्टू ने बीमारों का हाल जाना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.