रिषिकेष, मार्च 19 -- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नवरात्र के मद्देनजर डोईवाला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को खुला कुट्टू का आटा नहीं बेचने को निर्देशित किया गया। पैक कुट्टू के आटे के पैकेट पर निर्माण और एक्सपायरी डेट का उल्लेख भी स्पष्ट शब्दों में अंकित होने पर ही बिक्री के लिए भी कहा। एक दर्जन से प्रतिष्ठानों की जांच में तीन कुट्टू के आटे के सेंपल भी लिए गए। इन नमूनों को जांच के लिए विभागीय प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन आयुक्त सचिव कुर्वे के निर्देश यह अभियान चलाया गया। वहीं, दिनभर चली चेकिंग से खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों में हड़कंप की स्थिति भी दिखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...