मुजफ्फर नगर, मार्च 21 -- मुजफ्फरनगर। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर उपवास रखना शाहपुर क्षेत्र के ग्राम मीरापुर में एक परिवार के लिए उस समय मुसीबत बन गया, जब व्रत खोलने के लिए बनाई गई कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मीरापुर निवासी प्रमोद 48 वर्ष के परिवार ने शुक्रवार को नवरात्रि का व्रत खोलने के लिए कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ियों का सेवन किया था। खाना खाने के कुछ ही देर बाद लक्ष्मी (23 वर्ष), आशू (25 वर्ष), मीनू (25 वर्ष) और स्वयं प्रमोद को तेज सिरदर्द, उल्टी, पेट में मरोड़ और बेचैनी की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते चारों की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात चिकित्सकों ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.