कुट्टू का आटा बेचने वाली दुकान पर छापा, नमूने जब्त
मुजफ्फर नगर, मार्च 23 -- मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे में कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के 9 सदस्यों की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आया है। रविवार को विभाग की टीम ने संदिग्ध दुकान पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थ के नमूने संग्रहित किए। वहीं, मोरना में भी कई प्रतिष्ठानों से कुट्टू से संबंधित खाद्य साम्रगियों के नमूने जब्त किए। शनिवार को कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थ खाने से एक ही परिवार के 9 सदस्य बीमार होने की खबर मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया। अस्पताल में भर्ती मरीज़ों से बातचीत के बाद जांच में पता चला कि कुट्टू आटा नदी मंदिर रोड स्थित वीर किरयाना स्टोर से खरीदा गया था। रविवार को टीम के पहुंचने पर प्रतिष्ठान बंद मिला, जिसके बाद संचालक संदीप कुमार जैन को उनके निवास स्थान से बुलाकर दुकान खुलवाई गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.