हापुड़, फरवरी 16 -- हापुड़ के बाबूगढ़ में महाशिवरात्रि पर कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की तबियत बिगड़ गई। सभी को पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज कर सोमवार की दोपहर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। प्रारंभिक जांच में इसे फूड पॉइजनिंग माना जा रहा है। वहीं, सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने दुकान से कुट्टू के आटे का सैंपल लेकर जांच को भेजा है। परिवार के मुकेश शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर उनकी पत्नि रेखा शर्मा, पुत्र विकास, विकास की पत्नी सरिता और दूसरा पुत्र विनय का व्रत था। शाम को व्रत खोलने के लिए वह बाबूगढ़ के आंबेडकर तिराहा से कुट्टू का आटा लेकर आए थे। शाम को परिवार के सदस्यों ने कुट्टू से बने पकवान खाए थे। पकवान खाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.