बागपत, मार्च 20 -- रमाला। नवरात्र के दौरान व्रत में उपयोग किए जाने वाले कुट्टू के आटे से कासिमपुर खेडी गांव में एक ही परिवार के पांच लोग बीमार हो गए। सभी को आनन-फानन में बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। परिवार के एक सदस्य की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल बागपत रेफर किया गया है। कासिमपुर खेडी निवासी कुलदीप पुत्र राजकुमार, सागर, प्रीति पुत्री राजकुमार, अभिषेक और उज्जवल ने नवरात्र के व्रत के दौरान कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थ का सेवन किया था। खाना खाने के कुछ ही समय बाद सभी को उल्टी, चक्कर और पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। परिवार के सदस्य कुलदीप ने बताया कि कुट्टू का आटा गांव की एक परचून की दुकान से खरीदा गया था। आशंका जताई जा रही है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.