मुजफ्फर नगर, मार्च 22 -- मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बसी वैल्ली में कुट्टू के आटे से तैयार पकवान खाने से एक परिवार के नौ सदस्य बीमार हो गए। सभी लोगों को बुढ़ाना सामुदायिक केंद्र पर ले गए, लेकिन वहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और खाद्य विभाग की टीम सतर्क किया गया।बुढ़ाना के गांव बसी वैल्ली में रामकिशन का परिवार रहता है। नवरात्र में व्रत होने के चलते उन्होंने कुट्टू से बना भोजन किया। कुछ ही देर बाद परिवार के सदस्यों को चक्कर आने, जी मिचलाने और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते परिवार के नौ लोग बेहोशी की हालत में आ गए। रामकिशन, मीनू, वंश, अर्चित, लक्की, अर्नव, कशिश, संजना और आकांक्षा को आनन-फानन में बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.