बिजनौर, मार्च 19 -- चंदक। थाना मंडावर क्षेत्र के एक गांव में पशुओं का चारा काटते समय कुट्टी मशीन में हाथ आ जाने से महिला का हाथ कट कर शरीर से अलग हो गया। थाना मंडावर क्षेत्र के गांव नंगला महेश्वरी में पवित्रा देवी पत्नी दिनेश कुमार बिजली चालित कुट्टी मशीन से पशुओं का चारा काट रही थी। अचानक उनका बायां हाथ कुट्टी मशीन में आ जाने के कारण कटकर शरीर से अलग हो गया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे निजि चिकित्सक के यहां बिजनौर भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.