बिजनौर, मार्च 1 -- 55 वर्षीय महिला चारा काटते समय साड़ी कुट्टी मशीन के पटे में फंसने से गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन बिजनौर निजी अस्पताल में ले गए। जहां एम्स ऋषिकेश ले जाते समय महिला की मौत हो गई। गांव औरंगपुर फत्ता उर्फ नौरंगपुर निवासी महिला सीमा 55 वर्ष पत्नी योगेन्द्र सिंह रविवार अपराहन तीन बजे के करीब अपने घर में ही चारा मशीन पर कुट्टी काट रही थी। अचानक उसकी साड़ी मशीन के पटे में आ गई। महिला मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गई। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। परिजन तुंरत महिला को पहले सरकारी अस्पताल फिर बिजनौर निजी अस्पताल लेकर गए। जहां से महिला को रैफर कर दिया गया। ऋषिकेश एम्स पहुंचते ही महिला की मृत्यु हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.