आगरा, फरवरी 28 -- ढोलना थाना क्षेत्र में कुट्टी मशीन की चपेट में आकर एक युवक का हाथ जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोजपुर गांव निवासी प्रेम पाल पुत्र मथुरा प्रसाद घर के अंदर कुट्टी मशीन से चारा काट रहे थे, तभी अचानक उनका दायां हाथ मशीन की चपेट में आ गया। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार शुरू हो गई। परिजनों ने तुरंत मशीन बंद कर हाथ निकाला, गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि दुर्घटना शनिवार की सुबह की करीब 9 बजे हुई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल को रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे बेहतर उपचार को अन्यत्र लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.