मुजफ्फर नगर, मार्च 29 -- चरथावल। कुटेसरा में एक विवाहिता ने गले में रस्सी का फंदा लगाकर गैलरी में बने मोखले से लटककर जान दे दी। मृतका के परिजन ने किसी भी कार्रवाई से इंकार किया है। ​थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी अनुज की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व जनपद सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र स्थित गांव कुलकरी निवासी कोमल (28 वर्ष) से हुई थी। दोनों के कोई संतान नहीं थी। शनिवार को करीब 9 बजे कोमल को ग्रामीणों द्वारा घर की गैलरी में रस्सी का फंदा लगाकर लटके हुए देखा गया। ​सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उतारकर चिकित्सक को दिखाया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। पति घेर में था, जबकि सास-ससुर जंगल में गए हुए थे। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजन ने बताया कि वह चार दिन पूर्व ही मायके से ससुराल लौटी थी और उनके बीच क...