मुजफ्फर नगर, मार्च 27 -- चरथावल। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत गुरुवार को चरथावल पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने ग्राम कुटेसरा में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। ​महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। साथ ही, साइबर क्राइम से बचाव के लिए 1930 नंबर की उपयोगिता समझाई। ​पुलिस टीम ने शासन द्वारा चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं की पात्रता की भी जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को पंपलेट वितरित कर जागरूक रहने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...