औरंगाबाद, जनवरी 25 -- गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड के कुटुम्बा ग्राम पंचायत परिसर में सुबह 9:15 बजे झंडोत्तोलन और ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायत की ओर से बताया गया है कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया अनीता कुमारी करेंगी। ग्राम पंचायत सचिव ने सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों, स्वच्छता कर्मियों और ग्रामीण जनता से आग्रह किया है कि वे नियत समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। सचिव ने कहा कि इस आयोजन में सभी की उपस्थिति अनिवार्य है और यह नागरिकों के लिए राष्ट्रीय पर्व में सहभागिता का महत्वपूर्ण अवसर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.