विकासनगर, अप्रैल 3 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में शुक्रवार को कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने अभिभावकों को भारतीय संयुक्त परिवार की परंपरा को जीवित रखने के लिए प्रेरित किया। बताया कि कुटुंब प्रबोधन का उद्देश्य है कि हिंदू जीवन पद्धति का संस्कार हमारे परिवार के अंदर होना चाहिए, क्योंकि खंडित हो रहे परिवार को जोड़ना व अपने सभ्यता व संस्कृति कि ओर लोगों को आकर्षित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...