औरंगाबाद, अप्रैल 10 -- कुटुंबा प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना की मांग तेज हो गई है। स्थानीय मुखिया अनिता कुमारी ने डीएम को आवेदन देकर कुटुंबा गढ़ पर डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है और कुटुंबा इस पहल के लिए उपयुक्त स्थान है। आवेदन में बताया गया कि कुटुंबा गढ़ पर पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध है और यहां प्लस टू हाई स्कूल पहले से संचालित है, जिससे शैक्षणिक वातावरण मौजूद है। कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र का मुख्यालय होने के बावजूद अब तक उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उपेक्षित रहा है। क्षेत्र में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं होने से इंटर के बाद छात्रों को स्नातक की पढ़ाई के लिए अंबा, नवीनगर या औरंगाबाद जाना पड़ता है, जिससे आर्थिक व आवागमन की कठिनाइयां होती हैं। मुखिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.