औरंगाबाद, दिसम्बर 5 -- कुटुंबा थाना क्षेत्र में चल रहे विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त मौसम कुमार कुटुंबा गांव का निवासी है। उसके खिलाफ औरंगाबाद कोर्ट द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...