कुटुंबा के शिक्षक डॉ राजीव की कहानी का प्रकाशन राज्य स्तर पर
औरंगाबाद, फरवरी 28 -- कुटुंबा प्रखंड के मध्य विद्यालय चिंतावन बिगहा में पदस्थापित गणित एवं विज्ञान शिक्षक डॉ. राजीव रंजन सिंह की प्रेरक कहानी राज्यस्तर पर प्रकाशित पुस्तक में शामिल की गई है। प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के अंतर्गत राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, पटना और एनजीओ मंत्रा फॉर चेंज की संयुक्त पहल पर छोटे कदम बड़े बदलाव शीर्षक से पुस्तक प्रकाशित हुई है। इसका लोकार्पण पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग मेला में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, अपर मुख्य सचिव बी. राजेंद्र और एनसीईआरटी के डायरेक्टर दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। पुस्तक में राज्य के विभिन्न जिलों के 20 सरकारी शिक्षकों की कहानियां संकलित हैं, जिनमें कुटुंबा प्रखंड के डॉ. सिंह की कहानी जिज्ञासा की जीत भी शामिल है। इस कहानी में उन्होंने विद्यालय में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.