औरंगाबाद, मार्च 15 -- आगामी 5 अप्रैल को योग महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन कुटुंबा प्रखंड के चपरा स्थित पंचदेव धाम आश्रम में होगा। इसकी तैयारी को लेकर रविवार को औरंगाबाद के अदरी नदी के किनारे सूर्य मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि 5 अप्रैल को सुबह 5 बजे से 7:30 बजे तक योग सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन आयोजित होगा। भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, किसान सेवा समिति और युवा भारत के तत्वावधान में यह संपूर्ण आयोजन होगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योग गुरु बाबा रामदेव के परम शिष्य और केंद्रीय प्रभारी राकेश मित्तल का आगमन होना है। वे 4 अप्रैल की देर शाम पंचदेव धाम आश्रम पहुंचेंगे, जहां पदाधिकारी, कार्यकर्ता और योग शिक्षक ढ...