जौनपुर, जुलाई 25 -- फोटो-04 जलालपुर। कुटीर संस्थान चक्के के संस्थापक तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अभयजीत दुबे की 120वीं जयंती शनिवार को संस्थान परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गीता पाठ एवं हवन-पूजन से हुई। मुख्य वक्ता पूर्व डीन प्रो. जेपीएन मिश्र ने कहा कि ज्ञान, सेवा और संस्कार उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पहचान थे। पूर्व प्रवक्ता डॉ. विजय मौर्य ने उनके जीवन से जुड़ी स्मृतियां साझा कीं।प्रबंधक डॉ. अजयेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी उसका चरित्र होता है तथा शिक्षा के लिए सबसे अधिक आवश्यक लगन और संकल्प है। अध्यक्षता पं. श्रीभूषण मिश्र ने किया। इस मौके पर न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में अनुसंधान कार्य कर रहे डॉ. देवेश सिंह का अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मान क...