मेरठ, मार्च 24 -- बहसूमा क्षेत्र के गांव रामराज निवासी व्यक्ति पर मंगलवार शाम को कुटिया पर बैठे बाबा ने चाकू से हमला कर दिया गया। घायल को पहले हस्तिनापुर और बाद में मेरठ रेफर किया गया। गांव रामराज निवासी राजवीर पुत्र वीरपाल मंगलवार शाम सैफपुर-फिरोजपुर मार्ग स्थित प्राचीन महादेव शिव मंदिर के बराबर बनी कुटिया पर गया था। कुटिया में रहने वाले बाबा विक्रम सिंह के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान बाबा विक्रम सिंह ने चाकू निकालकर राजवीर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। चाकू लगने से राजवीर गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हस्तिनापुर भिजवाया, यहां से उ...